Posts

Showing posts from November, 2018

नरेंद्र मोदी को कृष्ण और विष्णु का अवतार मानने वाले

वो अर्से तक एक खास हिंदुत्व का चेहरा बने रहे. अपनी शोला बयानी से सुर्खियां भी बटोरीं. लेकिन जब राजस्थान में सत्तारूढ़ बीजेपी चुनाव मैदान में उतरी तो विधायक ज्ञान देव आहूजा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाने से इंकार कर दिया. ज्ञान देव आहूजा उस वक़्त भी विवादों में रहे थे जब उन्होंने कहा था कि जेएनयू परिसर से रोज़ाना शराब की दो हज़ार बोतलें और तीन हज़ार कंडोम बरामद होते हैं. अब आहूजा जयपुर में सांगानेर सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे है. आहूजा कहते हैं, ''मुझे इस पर दुःख नहीं हुआ. मगर मैं पार्टी के इस फ़ैसले से हैरान ज़रूर हूँ.'' तनी हुई भृकुटि, घनी काली लम्बी मूंछ और गले में केसरिया दुपट्टा डाले रहने वाले आहूजा अलवर ज़िले में रामगढ़ से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं. मगर बीजेपी चौथी बार उन्हें मौका देने के लिए तैयार नहीं हुई. आहूजा की नज़र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृष्ण स्वरूप और विष्णु का अवतार हैं. पर उनके ये आराध्य अपने इस श्रद्धालु को पार्टी का टिकट नहीं दिलवा पाए. मैं गौरक्षा के लिए हिमालय की दीवार था' अभी आहूजा थोड़ा सम्भल कर बोलते हैं. व...

मेजबान गेंदबाजों को लंबाई का फायदा तो मिलेगा, लेकिन हम चुनौती को तैयार हैं

रोहित शर्मा का मानना है कि घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अपनी लंबाई का फायदा तो मिलेगा, लेकिन मेजबान टीम चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, रोहित स्वीकारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में तेज पिचों का सामना करना मुश्किल होगा। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर का ब्रिसबेन में होने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से शुरू होगा।  घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रोहित ने कहा, 'भारत पर्थ और ब्रिसबेन में हमेशा खेलता रहा है। दोनों मैदानों की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास लंबे गेंदबाज हैं, उनके लिए ये परिस्थितयां मुफीद हैं। वे इनका फायदा उठाते हैं।' इस सीरीज में टीम इंडिया पर्थ में 14 से 18 दिसंबर तक दूसरा टेस्ट खेलेगी। हालांकि, रोहित ने दावा किया, 'भारतीय बल्लेबाज सामान्यतया उनके जैसे लंबे नहीं हैं, इसलिए हमारे लिए यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा, लेकिन इस बार हमारी टीम चीजों को बदलने के लिए दृढ़ संकल्प है। हम चुनौती स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' रोहित ने कहा,...