मेजबान गेंदबाजों को लंबाई का फायदा तो मिलेगा, लेकिन हम चुनौती को तैयार हैं
रोहित शर्मा का मानना है कि घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अपनी लंबाई का फायदा तो मिलेगा, लेकिन मेजबान टीम चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, रोहित स्वीकारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में तेज पिचों का सामना करना मुश्किल होगा। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर का ब्रिसबेन में होने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से शुरू होगा।
घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज
रोहित ने कहा, 'भारत पर्थ और ब्रिसबेन में हमेशा खेलता रहा है। दोनों मैदानों की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास लंबे गेंदबाज हैं, उनके लिए ये परिस्थितयां मुफीद हैं। वे इनका फायदा उठाते हैं।' इस सीरीज में टीम इंडिया पर्थ में 14 से 18 दिसंबर तक दूसरा टेस्ट खेलेगी।
हालांकि, रोहित ने दावा किया, 'भारतीय बल्लेबाज सामान्यतया उनके जैसे लंबे नहीं हैं, इसलिए हमारे लिए यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा, लेकिन इस बार हमारी टीम चीजों को बदलने के लिए दृढ़ संकल्प है। हम चुनौती स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'
रोहित ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों के लिए यहां बल्लेबाजी करना चुनौती है...लेकिन टीम के ज्यादातर पहले भी ऑस्ट्रेलिया में खेल चुके हैं, इसलिए वे परिस्थितियों को समझते हैं। हम जिस भी फॉर्मेट में खेलें, उनका गेंदबाजी आक्रमण हमें चुनौती देगा, लेकिन हमारे बल्लेबाज इसके लिए तैयार हैं।'
ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज, फिर चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें से वह एक भी नहीं जीत पाया है, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर अभ्यास सत्र के बाद रोहित ने बताया, 'जब भी आप विदेशी दौरे पर होते हैं, हमेशा एक विशेष अनुभव होता है। ऑस्ट्रेलिया ऐसी जगह है जहां हम अपनी पहचान छोड़ना चाहते हैं। हम यहां एक यूनिट की तरह काम करेंगे।'
उन्होंने कहा, 'पिछली बार हमने यहां टेस्ट सीरीज खेली थी। हालांकि, हम दोनों टेस्ट हार गए थे और दो टेस्ट ड्रॉ कराए थे। हालांकि, मेरा मानना है कि उनमें से कुछ मुकाबले विशेषकर ब्रिसबेन में हुआ टेस्ट बहुत करीबी था। इस बार हमारा उद्देश्य सभी मौकों को भुनाने का है।'

Comments
Post a Comment